32.1 C
Rudrapur
Monday, May 11, 2026

Rudrapur: भाजपा नेता के पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत, इलाके में शोक की लहर

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट  रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर परिसर में रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता सतनाम सिंह के 28 वर्षीय पुत्र कपिल उर्फ शेरू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, महापौर विकास शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।

परिवार के अनुसार कपिल की बीती रात घर पर ही हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वह विवाहित था और उसकी एक नाबालिग पुत्री है।

घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर