9.1 C
Rudrapur
Wednesday, February 12, 2025

Rudrapur: शोषण के बावजूद पुलिस बरामदगी को बता रही सकुशल, लेकिन एसएसपी ने क्यों कहा हर्ष की बात…पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

लापता सगी बहनों को किया बरामद, तीन गिरफ्तार

न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर। करीब एक महीने से लापता दो सगी बहनों को पुलिस ने राजस्थान से बरामद कर लिया है। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि, इस एक महीने के अंतराल में लड़कियों के साथ शारीरिक शोषण किया गया है। बावजूद इसके जिले के कप्तान उनकी बरामदगी को सकुशल बता रहे हैं। यही नहीं, कप्तान साहब इस खुलासे पर हर्षित भी हैं। प्रेस वार्ता की शुरुआत में उन्होंने हर्ष जताते हुये इस मामले का खुलासा किया है। जबकि पुलिस अगर समय रहते इन लड़कियों का पता लगा पाती तो शायद उनके साथ शारीरिक शोषण होने से बच पाता। फिलहाल, पुलिस ने एक लड़के को जम्मू कश्मीर तो दो को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी के अनुसार शहर निवासी एक ही परिवार की दो लड़कियों के पिता ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दी थी। जिसका मुकद्मा दर्ज करने के उपरांत पुलिस ने टीम गठित कर 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगालने तथा सीडीआर की विश्लेषण के आधार पर लड़कियों की लोकेशन ट्रेस की। संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 8 अगस्त को विभिन्न राज्यों में टीमों को रवाना किया। इस दौरान टीम ने कश्मीर के अनन्तनाग क्षेत्र से विक्की नाम के लड़के को पकड़ा। विक्की ने शेष दो लड़कों और लड़कियों के राजस्थान में होने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। तथा उनके पास से दोनों लड़कियों को भी बरामद किया। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम विक्की भारती पुत्र जसपाल भारती, पंकज पुत्र कन्हई लाल व शिवम भारती निवासी भूड़ा बहेड़ी बताया। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को पन्द्रह सौ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर