रुद्रपुर। उधम सिंह नगर में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष का चयन संगठन पर्व के तहत किया गया। इस अवसर पर जिला चुनाव प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां गहन मंथन के बाद उन्होंने कमल जिंदल के नाम की घोषणा की। इसके साथ ही कमल जिंदल को दोबारा जनपद के भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। जिंदल के नाम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा में दायित्व एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसके तहत पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए और संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने बताया कि भाजपा एक विशाल परिवार है, जिसमें सभी सदस्य अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह हमेशा उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वे पूरे जिला में भाजपा की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर विधायक शिव अरोड़ा और मेयर विकास शर्मा ने भी जिंदल को शुभकामनाएं दीं।
कहा कि उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में पार्टी को एकजुट रखा था, और इस बार भी वह पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर पूर्व मेयर रामपाल, दान सिंह रावत, अनिल चौहान, धीरेंद्र मिश्रा, उपेंद्र चौधरी, भारत भूषण चुघ सुरेश कोली, कुन्दन राठौर, कैलाश राठौर, राकेश सिंह, धीरेन्द्र मिश्रा, रशिमी रस्तौगी, जगदीश तनेजा, पवन राणा, सुरेश कोली, सुनील ठुकराल, मुकेश पाल, धीरेश गुप्ता, सुदर्शन विश्वास, अनमोल विर्क, प्रीत ग्रोवर, मंयक कंकड़, गजेन्द्र प्रजापति, अनिल चौहान, भारत भूषण चौहान, प्रेम सिंह राणा, विनय बत्रा, मुकेश रस्तोगी, रामप्रकाश गुप्ता, रोशन अरोरा, अमित मिश्रा, राधेश शर्मा, महेन्द्र आर्या, भोपाल पटेल, योगेश वर्मा, विवेकदीप सिंह आदि शामिल रहे।