36.8 C
Rudrapur
Monday, June 15, 2026

Rudrapur: भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संतोष से मिले पंत व गौरी…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

नगला क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर। पूर्व पार्षद सुरेश गोरी ने दिल्ली पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की और उन्हें क्षेत्र में आ रही समस्याओं से अवगत कराया।राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने आश्वस्त किया। इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की जाएगी। इस वार्ता में आपको आमंत्रित किया जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गौरी ने बताया कि गत दिवस वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण पंत के नेतृत्व में दिल्ली स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की तथा बुके भेंट कर उनका स्वागत किया गया। गौरी ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री को अवगत कराया। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में चलाई जा रही विकास कार्य की योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने नगला क्षेत्र के बारे में भी विस्तार से वार्ता की। गौरी ने बताया कि नगला क्षेत्र में कई समस्याएं हैं जिनका समाधान होना अति आवश्यक है। जिस पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने आश्वास्त किया कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की जाएगी और इस वार्ता में सभी को आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी हरीश जोशी, विक्की भी मौजूद थे। 

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर