न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। भाजपा नेता एडवोकेट प्रमोद मित्तल के नेतृत्व में चल रहा जनसेवा अभियान लगातार विस्तार ले रहा है। समाज सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ जैन समाज के अध्यक्ष जय भगवान जैन, डॉ. तुषार मित्तल, पूजा मित्तल और मोनू ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर कुछ लोगों ने अपना जन्मदिवस और वैवाहिक वर्षगांठ जनसेवा के माध्यम से मनाकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया।
वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के अभियान समाज में सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा देते हैं तथा जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के आयोजक प्रमोद मित्तल ने कहा कि यह अभियान पूरे समाज का है और इसका उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। उन्होंने इसे आगे और व्यापक स्तर पर चलाने की बात कही।
इस अवसर पर कई सामाजिक व संगठनात्मक प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


