27.4 C
Rudrapur
Friday, June 12, 2026

रुड़की में दर्दनाक हादसा : दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, चार की हालत नाजुक…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,हरिद्वार। के रुड़की में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हैं। बुधवार रात रुड़की के नारसन क्षेत्र में हाईवे पर दो बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दोनों बाइक में सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में पांचों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल रुड़की से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। चरों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर