न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। सीबीएसई के तत्वावधान में स्टोन रिज़ इंटरनेशनल स्कूल में “Adolescent Education Programme” विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम (Capacity Building Programme) का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधक श्री राजेश सलूजा , प्रधानाचार्य संजीव स्टीफ़न एवं प्रशिक्षकविद हिमांशु जोशी ( प्रधानाचार्य जी आर डी इंटरनेशनल स्कूल रुद्रपुर) और डॉ० सरिता सिरोही (प्रधानाचार्य आर्मी स्कूल बरेली) ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का भारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को किशोरावस्था से जुड़े शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक पहलुओं के प्रति जागरूक बनाना तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने सहभागिता की।

विशेषज्ञ संसाधन व्यक्तियों ने किशोर विद्यार्थियों की बदलती आवश्यकताओं, जीवन कौशल शिक्षा, वनात्मक संतुलन, सकारात्मक व्यवहार, मानसिक स्वास्थ्य तथा सुरक्षित एवं स्थ वातावरण निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। सहभागियों को तिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियों एवं संवेदनात्मक सत्रों के माध्यम से व्यावहारिक नकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर कॉर्डिनेटर डॉ० श्री दुष्यंत कुमार, श्रीमती दिलप्रीत बाठला, श्री वैभव श्रीवास्तव, श्रीमती ममता एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य श्री संजीव स्टीफ़न ने सीबीएसई के संसाधन विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधक श्री राजेश सलूजा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों को विद्यार्थियों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझने एवं उन्हें उचित दिशा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों ने सीबीएसई एवं विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें। 9837611839


