38.5 C
Rudrapur
Sunday, April 27, 2025

Udham Singh Nagar: खेत में मिला ई रिक्शा चालक शव, हाल देख सब रह गए सन्न

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट, एक अधेड़ ई-रिक्शा चालक का खून से लथपथ शव खेत में मिला। घटनास्थल के आसपास खून पड़ा है। इसके अलावा उसका मोबाइल और ई -रिक्शे की बैटरी गायब है। मृतक के सिर पर मिले चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

दिनेशपुर में एक अधेड़ ई-रिक्शा चालक का खून से लथपथ शव खेत में मिला। घटनास्थल के आसपास खून पड़ा है। इसके अलावा उसका मोबाइल और ई -रिक्शे की बैटरी गायब है। मृतक के सिर पर मिले चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और लूट का केस दर्ज किया है।

ग्राम अमरपुर निवासी गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता जगदीश सिंह (52) दिनेशपुर में ई-रिक्शा चलाते थे। बृहस्पतिवार सुबह वह रिक्शा लेकर शाम को जल्दी घर लौटने की बात कहकर घर से निकले थे। रात तक भी जब वह नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन की गई। आधी रात को उन्होंने थाने में पिता की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। शुक्रवार सुबह दुर्गापुर नंबर एक गांव के पास सड़क से 300 मीटर दूर गुलशन कुमार के पॉपुलर की खेत में उसके पिता का शव पड़ा मिला। उनके सिर पर चोट के निशान थे और घटना स्थल के आसपास भी खून बिखरा था।

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर ई-रिक्शा खड़ा था। बताया कि ई-रिक्शा की बैटरी और पिता के जेब से मोबाइल गायब था। गुरमीत ने अज्ञात लोगों पर लूट के इरादे से पिता की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर एएसपी निहारिका तोमर ने घटनास्थल का मुआयना किया। उधर जगदीश की मौत से पत्नी रणजीत कौर के साथ चार बेटियों और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया।

प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के असल कारणों का पता चलेगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन की जा रही है। बेटे की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

काश! लोगों को ई-रिक्शा देख शक होता
दुर्गापुर नंबर एक गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार शाम को घटनास्थल के पास ई-रिक्शा खड़ा देखा था। उन्होंने इसे तवज्जों नहीं दी। अगर ग्रामीण बिन सवारी और चालक के खड़े ई-रिक्शा को देखकर शक जताते और आसपास देखते तो शायद उन्हें जगदीश मिल जाता है। हो सकता था कि तब समय पर इलाज मिलने पर उसकी जान बच जाती। इधर गुरमीत का कहना है कि उसके पिता किसी प्रकार का नशा नहीं करते थे। उनकी किसी से रंजिश भी नहीं थी। उसका अंदेशा है कि लूटपाट के इरादे से ही पिता की हत्या की गई होगी। 

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर