11.4 C
Rudrapur
Monday, January 19, 2026

रुद्रपुर में सोनी ज्वैलर्स पर विजिलेंस का छापा, तलाशी जारी, टीम के एकाएक पहुंचने से हड़कंप, पढ़ें खबर…

अवश्य पढ़ें


रुद्रपुर। विजिलेंस की टीम ने सोनी ज्वैल्र्स के स्वामी के प्रतिष्ठान व घर पर छापा मारा है। हालांकि, ढाई घंटे तक चली जांच के बावजूद टीम को कुछ खास हासिल नहीं हुआ है। फिलहाल, टीम उनके घर की तलाशी ले रही है।
बुधवार को विजिलेंस की टीम हरिमंदिर रोड स्थित सोनी ज्वैलर्स पर पहुंची। प्रतिठान राकेश कुमार सोनी का है। टीम के एकाएक पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। राकेश ने बताया कि घर की चाबी उनके बेटे के पास है। जिस पर उसको बुलाया गया और टीम ने दुकान व घर की तलाशी ली। करीब ढाई घंटे चली तलाशी के बाद टीम को मौके से कुछ भी अवैध सामग्री व नगदी नहीं मिली है। इसके बाद टीम राकेश सोनी के आदर्श नगर स्थित घर पर पहुंची, जहां घर की तलाशी जारी है।
सूचना पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा भी मौके पर पहुंच गये, उन्होंने कहा कि व्यापारियों को इस प्रकार परेशान करना गलत है। अधिकारियों बिना किसी ठोस जानकारी के व्यापारियों के प्रतिष्ठान व घरों पर छापा मारते हैं, इससे हमारे व्यापारियों व उनके परिवार पर गहरा मानसिक असर पड़ता है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर