25.9 C
Rudrapur
Wednesday, March 11, 2026

एसआईआर प्रक्रिया से न घबराएं मतदाता

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,सितारगंज। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले नगर पंचायत शक्तिफार्म में बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई और मतदाताओं से किसी भी तरह की चिंता न करने की अपील की गई।बैठक में बीएलओ निर्मला ने बताया कि मतदाताओं को केवल वर्ष 2003 की मतदाता सूची से संबंधित जानकारी अपने पास रखनी है। जिनका नाम 2003 की सूची में है, वे उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। यदि उस समय वोट उत्तराखंड के बाहर था, तो संबंधित राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट से जानकारी ली जा सकती है।उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम 2003 की सूची में नहीं है, वे अपने माता-पिता की वोटर लिस्ट से संबंधित जानकारी रख सकते हैं। अगर मतदाता या उनके माता-पिता का नाम सूची में नहीं मिलता है, तो निर्वाचन आयोग द्वारा तय किए गए दस्तावेजों में से कोई एक मान्य दस्तावेज दिया जा सकता है।नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने कहा कि फिलहाल किसी भी मतदाता से कोई अतिरिक्त दस्तावेज नहीं मांगे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
बैठक में सभासद गोविंद सरकार सहित बीएलओ प्रेमा सरकार, मंजू आर्य, गुलाबी, रेखा मित्रा, देवाशीष पोद्दार व अन्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर