27.1 C
Rudrapur
Tuesday, May 5, 2026

रुद्रपुर में 100 दिन का जनसेवा अभियान सफल, जरूरतमंदों को मिला सहारा

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट  रुद्रपुर। भाजपा नेता एवं समाजसेवी एडवोकेट प्रमोद मित्तल का “100 दिन सेवा के नाम” जनसेवा अभियान सफलतापूर्वक 100 दिन पूरे कर चुका है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों और सामाजिक संगठनों ने अभियान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

पिछले 100 दिनों से चल रहे इस अभियान के तहत प्रतिदिन गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए शरबत व अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिवानंद जी महाराज के सान्निध्य में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रमोद मित्तल समाज सेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति हैं और उनका यह प्रयास दूसरों के लिए प्रेरणादायक है।

इस दौरान कई सामाजिक व राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत कर रहा है और लोगों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

भाजपा नेत्री मीना शर्मा ने भी मित्तल के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए आदर्श पहल बताया।

अंत में प्रमोद मित्तल ने सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अधिक लोगों तक मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर