spot_img

79वां स्वतंत्रता दिवस: पीएम मोदी का लाल किले से संबोधन; रोजगार योजना, जीएसटी रिफॉर्म और ‘सुदर्शन चक्र मिशन’ का ऐलान

अवश्य पढ़ें

spot_img

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लाल किले की प्राचीर से अपना 11वां स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया। 79वें आजादी दिवस पर देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कई अहम घोषणाएं कीं, जिनका असर युवाओं की रोजगार संभावनाओं से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा और टैक्स सिस्टम तक पड़ेगा।

1 लाख करोड़ की ‘पीएम विकसित भारत रोजगार योजना’
प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए ‘पीएम विकसित भारत रोजगार योजना’ शुरू करने का एलान किया। योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी मिलने पर युवाओं को 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस पर 1 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे और अगले दो साल में 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है।

दीपावली पर जीएसटी में बड़ी राहत
पीएम मोदी ने जीएसटी दरों में व्यापक कटौती का वादा किया। उन्होंने कहा कि दिवाली पर देशवासियों को “बड़ा तोहफा” मिलेगा। नई पीढ़ी के लिए टैक्स स्ट्रक्चर को सरल और सस्ता बनाने के उद्देश्य से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म’ लागू किया जाएगा, जिससे आम जनता को सीधा फायदा होगा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर