26.1 C
Rudrapur
Wednesday, November 19, 2025

उधमसिंहनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान फिर गाबा को

अवश्य पढ़ें

बेहड गुट को मिली निराशा, ममता रानी बनी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष

न्यूज प्रिंट रुद्रपुर – लंबे अरसे से जिला उधम सिंह नगर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष और रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष को लेकर उठा पठक चल रही थी। जिसको लेकर विधायक तिलक राज बेहड़ और जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा गुट आमने-सामने थे। दोनों ही अपने-अपने पक्ष में कांग्रेस आलाकमान को मनाने में जुटे हुए थे। आखिरकार फिर से उधम सिंह नगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष की कमान फिर से हिमांशु गाबा को सौंप दी गई। वहीं जो सबसे बड़ी गहमागमी रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष को लेकर थी। जिसमें कई नाम सामने आ रहे थे। उन सभी नामों को दरकिनार कर ममता रानी को रुद्रपुर महानगर कांग्रेस का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। ऐसे में जहां गाबा गुट जश्न मना रहा है वहीं बेहड गुट के लोग मायूस हो गए हैं। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीते दिन ही पूरे प्रदेश की कार्यकारिणी में बदलाव किया और राज्य के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। इसी क्रम में उन्होंने जिला उधम सिंह नगर में हिमांशु गाबा को दोबारा जिले की कमान सौंप दी। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से गाबा को जिला अध्यक्ष पद से हटाने की एक गुट मांग कर रहा था। कांग्रेस जिला अध्यक्ष और रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कुछ दिन पहले कांग्रेस की समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई थी। जिसमें कांग्रेस आला कमान के कई दिग्गज नेता यहां पहुंचे थे। लेकिन काफी मंथन के बाद भी इन दोनों पदों के लिए सहमति नहीं बन पाई। इसी दौरान बीते दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से भी करण मेहरा की जगह गणेश गोदियाल को कमान दे दी गई ।उन्होंने तत्काल उधम सिंह नगर में हो रही उठा पटक को शांत करते हुए हिमांशु गाबा को फिर से जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया और विधायक बेहड गुट को करारा झटका दे दिया। सबसे बड़ा घमासान कांग्रेस रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष को लेकर था। जिसमें सीपी शर्मा ने अपने दावेदारी दोबारा की थी। वही दूसरी तरफ कई नाम सामने आए थे ।नगर अध्यक्ष को लेकर दोनों गुटों में तलवारें तक खिंच गई थी ।लेकिन सहमति नहीं बन पाई थी । कांग्रेस आला कमान ने सभी नामों को हाशिए पर रखते हुए ममता रानी को रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष की कमान सौंप दी। ऐसे में जहां गाबा गुट के समर्थक जश्न मना रहे हैं वहीं बेहड गुट के समर्थक मायूस हो गए हैं । गाबा के जिला अध्यक्ष और ममता रानी के महानगर अध्यक्ष बनने पर तमाम समर्थकों ने खुशी की लहर है। हर्ष व्यक्त करने वालों में पूर्व महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, मीना शर्मा, अनिल शर्मा ,सौरभ चिलाना, संदीप चीमा ,योगेश चौहान, सतीश कुमार ,संजीव रस्तोगी, सुमित राय ,चिराग कालडा, दिनेश मौर्य, प्रीति साना, सरोज रानी, प्रकाश शर्मा, सुभाष दिवाकर ,राजीव यादव, उमा सरकार आदि थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर