37.1 C
Rudrapur
Wednesday, April 22, 2026

क्रेटा कार में देखते ही देखते लगी आग,धू-धू कर जल गई, हड़कंप

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे स्थित राज्य मंडी निदेशालय की पार्किंग में खड़ी एक क्रेटा कार अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी गिरफ्त में ले लिया मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने अग्निशमन सिलेंडरों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि मंडी परिषद में आयोजित बोर्ड बैठक के बाद तंदूर कारीगर द्वारा जलते कोयले और राख को लापरवाही से पार्किंग में डाल दिया गया था। शाम को एक ठेकेदार ने अनजाने में उसी स्थान पर अपनी कार खड़ी कर दी, जिससे वाहन में आग लग गई। अधिकारियों ने कैटरिंग ठेकेदार को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही है। इस घटना की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो दो तीन पुरानी बताई जा रही है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर