18.1 C
Rudrapur
Saturday, February 7, 2026

हेलमेट जागरूकता अभियान में विधायक शिव अरोरा ने राहगीरों को किया सचेत

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उद्देश्य से एआरटीओ परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए “हेलमेट लगाओ” जागरूकता अभियान में विधायक शिव अरोरा शामिल हुए। गाबा चौक पर एआरटीओ व परिवहन विभाग की टीम के साथ बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे राहगीरों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनाए गए और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रतिवर्ष देश में लगभग 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें करीब 1.5 लाख लोगों की जान चली जाती है। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं में करीब 70 प्रतिशत मामलों में हेलमेट पहनने से जान बचाई जा सकती है।

एआरटीओ परिवहन विभाग का यह अभियान लोगों को अपनी जान की कीमत समझाने और सतर्क करने का प्रभावी प्रयास है। विधायक ने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि यात्रा के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। एक हेलमेट न केवल जीवन बचाता है, बल्कि किसी परिवार को असमय आर्थिक व मानसिक संकट से भी बचा सकता है। कार्यक्रम में एआरटीओ मोहित कोठारी, एआरटीओ नवीन सिंह, टीएसई गोकुल सिंह, टीएसई मनोज भंडारी, टीआई महेंद्र सिंह, टीआई गणेश जोशी सहित गौरव सिंह, पवन खुराना, कुलविंद्र सिंह, उदय प्रताप, अनुज छाबड़ा, आकाश शर्मा, नंदन सिंह, मदन सिंह, मनोरमा, मंतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर