न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। महाराजा अग्रसेन चौक पर 26 जनवरी से निरंतर संचालित चाय सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आज की चाय सेवा का शुभारंभ शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति श्री पवन जैन, श्री अशोक जैन, अक्षत जैन, Sunsera Company Limited के प्लांट हेड श्री दीपक सोनी, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष श्री हरीश जलहोत्रा, समाजसेवी श्री सुरेश पालिया, श्रीमती अरुणा जैन, श्रीमती अंकिता जैन एवं श्री अनुज जिंदल जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व सभी अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए तथा समाज की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

उक्त चाय सेवा कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल के नेतृत्व में शहर के समर्पित समाजसेवियों द्वारा निरंतर संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, राहगीरों एवं जरूरतमंदों को निःशुल्क चाय उपलब्ध कराते हुए सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है।

सेवा कार्य में मुख्य रूप से कुशल अग्रवाल, जितेंद्र साहनी, रवि अग्रवाल, संदीप विजन, नितिन अग्रवाल, राजेश कामरा, अशोक नेगी, एडवोकेट मनीष मित्तल, श्रीओम अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, कपिल शर्मा, राजेंद्र तुलस्यान एवं ताराचंद अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इस सेवा पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में आपसी भाईचारे, समरसता एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
इस प्रकार की सेवा कार्य शहर में चलते रहने चाहिए ।


