न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। रुद्रपुर – किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड ने आज अपने आवास पर पत्रकार वार्ता की उन्होंने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि शुक्ला अपराधियों को खुलेआम संरक्षण दे रहे हैं और इन अपराधियों के कई अड्डे जनपद से संचालित हो रहे हैं जहां दर्जनों की संख्या में अपराधी शरण ले रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक बेहड ने कहा कि पिछले दिनों बरेली के एसएसपी ने पत्रकार वार्ता के दौरान खुलासा किया था कि उत्तर प्रदेश से हथियारों का जखीरा उत्तराखंड लाया जा रहा था जिसे बरेली पुलिस ने नाकाम कर दिया और अपराधियों को धर दबोचा।

जब उन अपराधियों से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि यह हथियार दरउ के प्रधान पति गफ्फार को बेचने हैं। बेहड ने कहा की गफ्फार राजेश शुक्ला का राइट हैंड है और उसे राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को शुक्ला सीएम से मुलाकात करवाते हैं और किच्छा में निरपराध लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराकर उनका शोषण किया जाता है। बेहड ने कहा की शुक्ला के संरक्षण में लालपुर, दिनेशपुर दरउ आदि क्षेत्रों में अड्डे बनाए हुए हैं जहां 100 से अधिक अपराधी पल रहे हैं। और किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।उन्होंने कहा की इस आशंका को लेकर उन्होंने पुलिस के तमाम अधिकारियों को पत्र लिखा लेकिन मामला ठंडा बस्ते में डाल दिया गया।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हथियारों के जखीरे के साथ यूपी पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया है वह उत्तराखंड पुलिस की नाकामी है। ऐसे में अब जनपद के एसएसपी बिना किसी दबाव के काम करते हुए असली मास्टरमाइंड गफ्फार को गिरफ्तार करें और दूसरों को आईना दिखाने वाले राजेश शुक्ला अब खुद आईने में अपना चेहरा देखें कि वह राजनीति की आड़ में किस प्रकार से अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं ।

वह खुद को बेदाग और ईमानदार कहते हैं यदि अब उनका राइट हैंड पुलिस की गिरफ्त में आता है तो वह उससे हर प्रकार से नाता तोड़ ले और उसकी किसी भी प्रकार की पैरवी भी ना करें। यदि शुक्ला ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह उग्र प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा की पूर्व एक चुनाव में भी गफफार की गाड़ी में झा इंटर कॉलेज में हथियारों का जखीरा आया था जिसकी उन्होंने वीडियो भी सभी को दिखाई। उन्होंने कहा उत्तराखंड में अंधेर नगरी चौपट राजा है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे हुए बैठी हुई है।
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9837611839


