37.3 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

किच्छा की खुशहाली के लिए आनंदपुर हनुमान मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट किच्छा। पंतनगर किच्छा विध ानसभा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी द्वारा लिए गए 108 सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ के संकल्प के क्रम में 10 मार्च, मंगलवार को ग्राम आनंदपुर स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का एक और धार्मिक आयोजन संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम, हनुमान जी और नीम करोली बाबा के जयघोष के साथ हुई। इस अवसर पर हनुमान मंदिर ग्राम आनंदपुर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और श्रद्धा भाव के साथ सुंदरकांड पाठ में सहभागिता कर क्षेत्र की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सामूहिक पाठ और भक्ति भाव से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों के साथ भजन-कीर्तन भी किए, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।

श्री तिवारी ने बताया कि 108 सुंदरकांड पाठ का यह क्रम आगे भी लगातार जारी रहेगा और पंतनगरख्र किच्छा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से इस प्रकार के धार्मिक आयोजन किए जाते रहेंगे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने वाला प्रयास बताया।

रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर