28.9 C
Rudrapur
Sunday, March 15, 2026

एनसीईआरटी किताबों के गोदाम पर छापा ,करोड़ों की किताबें बरामद

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर – काशीपुर रोड स्थित एनसीईआरटी की किताबों से भरे गोदाम पर शिक्षा विभाग और पुलिस की टीम ने छापा मारा। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहां अवैध रूप से रखी करोड़ों की एनसीईआरटी की किताबें बरामद गई। जिसको लेकर शिक्षा विभाग ने दिल्ली स्थित एनसीईआरटी के आला अधिकारियों को सूचित कर दिया है।समाचार लिखे जाने तक छापेमारी जारी है। जानकारी के मुताबिक बीती शाम किरतपुर के ग्राम प्रधान सत्यापन अभियान को लेकर गांव के प्रत्येक घर, दुकान और प्रतिष्ठानों पर सत्यापन अभियान चला रहे थे ।इसी दौरान उन्हें एक वाहन नजर आया।

जिस पर उन्होंने वाहन चालक से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिसको लेकर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस वहां पहुंची तो उन्होंने देखा वाहन में किताबें भरी हुई है उन्होंने वाहन चालक से इसकी जानकारी मांगी। तो वह टालमटोल करने लगा पुलिस ने घटना की जानकारी शिक्षा विभाग को दी तो आज शिक्षा विभाग अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां के एक गोदाम पर छापा मारा तो देखा गोदाम बंद था और उसमें ताले लगे हुए थे। पुलिस कर्मियों ने जब उस गोदाम के ताले तोड़े तो वह दंग रह गए अंदर पूरा गोदाम एनसीईआरटी की किताबों से भरा हुआ था ।

उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से इसको लेकर कागजात दिखाने को कहा तो वह भी सही नहीं पाए गए जिससे शिक्षा विभाग और पुलिस कर्मियों का संदेह और बढ़ गया ।जांच में पाया गया की गोदाम में अवैध रूप से एनसीईआरटी की किताबें रखी हैं जिसकी लागत लगभग करोड़ों रुपए बताई जा रही है। फिलहाल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने एनसीआरटी दिल्ली विभाग को सूचित कर दिया है और वह भी रुद्रपुर पहुंच रहे हैं फिलहाल छापामारी अभियान जारी है।

रुद्रपुर खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839 ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर