28.9 C
Rudrapur
Sunday, March 15, 2026

सीएम धामी की घोषणा पर लगी मुहर, सड़क निर्माण को 22 करोड़ स्वीकृत

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट किच्छा। उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व में आयोजित कार्यक्रम में की गई घोषणाओं को पूरा करते हुए हाल ही में विभिन्न परियोजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उत्तराखंड सरकार द्वारा समय-समय पर प्रदेश में सड़क, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े अनेक विकास कार्यों को मंजूरी दी जा रही है।

इन घोषणाओं में प्रमुख रूप से किच्छा–नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक लगभग 8.5 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दिए जाने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में आनंदपुर शिव धाम कॉलोनी में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा नगला, शांतिपुरी, किच्छा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।


आयोजित सभा में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा के प्रति विशेष लगाव है। यही कारण है कि किच्छा के विकास के लिए हमारे द्वारा कराई गई घोषणाओं पर शीघ्र वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि जनता की सेवा और विकास के लिए हमारी सजगता के साथ किच्छा का विकास किसी भी स्थिति में रुकने वाला नहीं है।


कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष व ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ही क्षेत्र की जनता के सच्चे हितैषी हैं। उनके प्रयासों के कारण ही इस महत्वपूर्ण जीवन रेखा मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिल सकी है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह सड़क बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय व्यापार, शिक्षा तथा अन्य विकास गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम को वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार पांडे एवं ब्लाक प्रमुख जितेंद्र गौतम और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने किया।


कार्यक्रम में अजीत सिह,डी एन यादव,देव नारायण शर्मा,रमी गुप्ता,रिकू सिह,आकाश गुप्ता,मयंक तिवारी,तुलसी विष्ट,दीपा पुनेठा,दुर्गावती देवी,दीपा शर्मा,अंगद यादव,राजेन्द्र सिह,नन्दलाल चॊबे,राजेश यादव,पारस गुप्ता,अशोक गुप्ता सचिन शर्मा, हरिकिशोर,अखिलेश यादव,सोनी श्रीवास्तव,ओम प्रकाश,शशी उपाध्याय, राजकुमार पाण्डेय, डब्ल्यू शाही, दीपक मिश्रा,महावीर, चिन्टू वर्मा, महेन्द्र सिह,राम राज यादव,धर्मेन्द्र, ललिता यादव,मनीष गुप्ता, अंकित पाठक, वकील, विश्वनाथ, कृष्णा कान्हा तिवारी, सुधीर शाही, नीरज द्विवेदी, अशोक गुप्ता, धरमपाल, सॊरभ सिह, धरम सिह यादव,गोरख सिह समेत सैकड़ो क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

रुद्रपुर खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839 ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर