28.8 C
Rudrapur
Saturday, May 16, 2026

तहसील किच्छा में राजस्व लोक अदालत आयोजित, 152 लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिंट किच्छा तहसील किच्छा परिसर में आज राजस्व लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। न्यायालय की अध्यक्षता तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने की, जिसमें उत्तर प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम, 1901 की धारा 34 के अंतर्गत लंबित कुल 152 राजस्व वादों का त्वरित और न्यायसंगत निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर संबंधित पक्षकारों को समयबद्ध न्याय प्रदान किया गया, जिससे आमजन को लंबित मामलों से राहत मिली। रजिस्ट्रार कानूनगो मुकेश कुमार रावत, राजस्व निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक, वादियों और प्रतिवादियों के साथ उपस्थित रहे और कार्यवाही को सफल बनाने में सहयोग किया।

आयोजन से न केवल लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित हुआ, बल्कि आमजन को न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और सरलता का भी लाभ मिला। प्रशासन ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की लोक अदालतें आयोजित कर जनहित में त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

रुद्रपुर खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर