32.7 C
Rudrapur
Thursday, April 2, 2026

जितेंद्र पारुथी एलायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 144 (नॉर्थ) के नए गवर्नर चुने गए

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर ।एलायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 144 (नॉर्थ) के लिए जितेंद्र पारुथी को नया डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चुना गया है। उन्होंने जयपुर के रमाडा होटल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। अधिवेशन में पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात सहित कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

शपथ ग्रहण समारोह में क्लब की पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता बर्मन ने उन्हें शपथ दिलाई। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनने पर पारुथी ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वह क्लब के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए डिस्ट्रिक्ट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839 रुद्रपुर

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर