न्यूज प्रिन्ट खटीमा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने खटीमा पहुंचकर सूबेदार स्व. शेर सिंह धामी की 6वीं पुण्यतिथि पर 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए बैठने, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा खटीमा स्थित CSD कैंटीन का लोकार्पण भी किया जाएगा। इससे क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को सीधा लाभ मिलेगा और आवश्यक वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि सैनिक सम्मान समारोह शहीदों और पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है, जिसे गरिमामय ढंग से आयोजित किया जाएगा। सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 98376 11839


