38.4 C
Rudrapur
Saturday, April 25, 2026

Uttarakhand : नितिन चरण वाल्मीकि के सफाई कर्मचारी आयोग में नामित होने पर समाज ने जताया आभार

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार द्वारा भाजपा नेता नितिन चरण वाल्मीकि को उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में सदस्य नामित किए जाने पर वाल्मीकि समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर समाज के सैकड़ों लोग पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाई और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पूर्व विधायक का आभार व्यक्त किया।

समाज के सरपंच राकेश बाल्मीकि ने कहा कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला हमेशा सभी वर्गों के हित में कार्य करते हैं। उनके प्रयासों से ही सरकार ने नितिन चरण वाल्मीकि को आयोग में सदस्य नामित किया है, जिससे पूरे समाज को सम्मान मिला है।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सामाजिक समरसता को मजबूत करेगा और वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि नितिन चरण वाल्मीकि का मनोनयन समाज के लिए गर्व का विषय है और इससे समाज की आवाज और मजबूत होगी।

इस मौके पर बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर