38.4 C
Rudrapur
Saturday, April 25, 2026

Rudrapur : सिडकुल वी-गार्ड कंपनी में श्रमिकों का हंगामा, वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। सिडकुल सेक्टर-5 स्थित वी-गार्ड कंपनी में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन उग्र हो गया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रमिकों ने कंपनी गेट पर धरना देकर जोरदार नारेबाजी की।

श्रमिकों का आरोप है कि वे कई वर्षों से कंपनी में कार्यरत हैं, लेकिन उनका वेतन नहीं बढ़ाया गया। उन्होंने न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये करने की मांग की। साथ ही श्रमिकों ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा दिया जाने वाला भोजन खराब गुणवत्ता का है, जिसमें कई बार कीड़े तक निकल आते हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि एक ठेकेदार द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, जिसे हटाने की मांग की गई। मामले को लेकर श्रमिकों और प्रबंधन के बीच वार्ता हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

स्थिति तनावपूर्ण होने पर भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। श्रमिकों का आरोप है कि पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें हटाया, जिससे एक महिला श्रमिक बेहोश हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने हालात बिगड़ते देख प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों को मौके से हटाया। बाद में भी दोनों पक्षों के बीच बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन श्रमिकों में आक्रोश बना हुआ है।

खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर