न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज जिला कार्यालय में विभिन्न ब्लॉकों के नवनियुक्त अध्यक्षों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अशोक राय, नासिर अली और पवन बिष्ट का माल्यार्पण कर तथा पटका पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिशन 2027 की जीत का संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि कांग्रेस एक विशाल परिवार की तरह है, जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है ताकि सभी का समग्र विकास हो सके।

उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और जनता वर्तमान परिस्थितियों से बदलाव चाहती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने नवनियुक्त अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि कांग्रेस अब घर-घर जाकर अपनी नीतियों को जनता तक पहुंचाएगी और सभी वर्गों को साथ लेकर विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। कार्यक्रम में डॉ. अजय कुमार सिंह, गोपाल भसीन, ज्योति बिष्ट, विकास बंसल, रोहित चौहान, प्रकाश सरकार, अबरार अहमद, संजीव कुमार, रमन सिंह, नरेश सागर, रोहित अग्रवाल, सूरज दास, उमा सरकार, बेबी सिकदर, सतीश राजपूत, बाबू विश्वकर्मा, उमर अली, कमर खान, मोहन भारद्वाज सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


