36.1 C
Rudrapur
Tuesday, April 28, 2026

Rudrapur: फुलसूंगा में सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन शुरू

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। निकटवर्ती गांव फुलसूंगा में सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पूर्वांचल सेवा समिति के तत्वावधान में जेष्ठा प्लेटिनम टावर के समीप आयोजित कथा में परम पूज्य श्री शांतनु जी महाराज अपने मुखारविंद से श्रीराम कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे हैं। गत रात्रि कथा के दौरान श्रीराम और केवट संवाद का मार्मिक वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। महाराज श्री ने बताया कि किस प्रकार वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम ने गंगा नदी पार करने के लिए केवट की नाव का सहारा लिया था। यह प्रसंग भगवान श्रीराम की विनम्रता, समानता और समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने केवल राक्षसों के विनाश के लिए वानरों को ही अपनी सेना नहीं बनाया, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर धर्म की स्थापना का कार्य किया। श्रीराम का जीवन संदेश देता है कि समाज में सभी का सम्मान और सहयोग आवश्यक है।

बीती रात कथा में समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने श्री शांतनु जी महाराज को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

भारत भूषण चुघ ने कहा कि श्रीराम कथा का श्रवण करने से मनुष्य के पापों, अहंकार और नकारात्मक विचारों का अंत होता है। प्रभु की भक्ति में लीन रहकर ही मनुष्य सन्मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम-केवट संवाद आज भी समाज को प्रेरणा देता है कि सभी वर्गों को सम्मान देकर साथ लेकर चलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा और विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने त्रेता युग में थे। आज की युवा पीढ़ी को अपने धर्म, संस्कृति और अध्यात्म के प्रति सजग रहना चाहिए तथा जीवन में सत्य और धर्म का मार्ग अपनाना चाहिए।

इस अवसर पर दूधिया बाबा मंदिर के स्वामी शिवानंद जी महाराज, आलोक प्रताप सिंह, नीरज कुमार सिंह, सोनू ठाकुर, जयप्रकाश सिंह, जगदंबा कौशिक, पूनम पांडे, विनोद चौहान, हरिलाल ठाकुर, सर्वेश तिवारी, हरदीप सिंह, उपेंद्र गिरी, आलोक सिंह, अशोक कुमार सिंह, रजत दीक्षित, अमित गौड़, यश सिंह, सोनू शर्मा, सार्थक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर