न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल में श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महात्मा बुद्ध के जीवन दर्शन और श्रमिकों के महत्व से परिचित कराना रहा।


कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने महात्मा बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों और अहिंसा व करुणा के सिद्धांतों पर आधारित कविता, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत की।
श्रमिक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को श्रमिकों के संघर्ष और उनके योगदान के बारे में बताया गया। ‘कटे हाथ’ नामक लघु नाटिका के माध्यम से कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने श्रमिकों की पीड़ा को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रधानाचार्य आर.डी. शर्मा ने अपने संबोधन में महात्मा बुद्ध के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया और श्रमिकों के प्रति सम्मान जताने पर जोर दिया। वहीं शिक्षिका पंकजा तिवारी ने अष्टांग मार्ग के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर और निदेशक सुधांशु पंत ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बुद्ध के विचारों से प्रेरणा लेने की बात कही।
रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।


