32.1 C
Rudrapur
Friday, May 1, 2026

रुद्रपुर में 3 मई को राज्य स्तरीय फेंसिंग चैम्पियनशिप, डीपीएस में होगा आयोजन

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन 3 मई को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग (बालक व बालिका) में आयोजित की जाएगी।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी काम करेगी, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

उन्होंने सभी जिला संघों से समय पर खिलाड़ियों की प्रविष्टियां सुनिश्चित करने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

एसोसिएशन ने खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों को प्रतियोगिता में भाग लेने और खेल भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया है।

रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर