30.1 C
Rudrapur
Friday, May 1, 2026

Rudrapur: दा ऑक्सफोर्ड अकादमी, संदपुर में स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारंभ

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। संदपुर स्थित दा ऑक्सफोर्ड अकादमी में शुक्रवार को स्पोर्ट्स एकेडमी का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की एवं विद्यालय के संरक्षक रोहताश बत्रा ने संयुक्त रूप से किया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस एकेडमी का उद्देश्य विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देना है, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता हासिल करने का अवसर मिल सके।

एकेडमी के तहत क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और बॉक्सिंग जैसे खेलों को शामिल किया गया है, ताकि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को मजबूत आधार मिल सके।

प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षा के साथ खेल भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। इसी सोच के तहत विद्यालय में स्पोर्ट्स एकेडमी की शुरुआत की गई है।

इस अवसर पर बॉक्सिंग कोच सी.के. जोशी भी मौजूद रहे, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य वैभव बत्रा, मितिका बत्रा, सुरेंद्र मिवा, अमित जिंदल, प्रीति पपनेजा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर