29.1 C
Rudrapur
Tuesday, May 5, 2026

रुद्रपुर में 100 दिन का जनसेवा अभियान सफल, जरूरतमंदों को मिला सहारा

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिंट rudrapur समाज सेवा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए भाजपा नेता एवं समाजसेवी एडवोकेट प्रमोद मित्तल द्वारा संचालित “100 दिन सेवा के नाम” जनसेवा अभियान ने अपने सफलतापूर्वक 100 दिन पूर्ण कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह, गर्व और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। क्षेत्रवासियों, समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस सेवा अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए एडवोकेट प्रमोद मित्तल को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

पिछले 100 दिनों से निरंतर चल रहा यह जनसेवा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों पर आधारित एक सशक्त जनआंदोलन का रूप ले चुका है। इस अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन गरीब, असहाय, जरूरतमंद, राजगीरों एवं मजदूर वर्ग के सैकड़ों लोगों को निःशुल्क एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए ठंडा मीठा शरबत, मिष्ठान एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण भी नियमित रूप से किया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिल रही है। यह अभियान समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के संकल्प का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य श्री श्री 108 शिवानंद जी महाराज के सान्निध्य में विधिवत रूप से भगवान हनुमान जी, भगवान शिव-पार्वती एवं महाराजा अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। अपने आशीर्वचन में उन्होंने कहा कि “एडवोकेट प्रमोद मित्तल एक जनप्रिय, कर्मठ एवं सेवाभावी व्यक्तित्व हैं, जो निरंतर समाज के उत्थान के लिए कार्यरत हैं। उनका जीवन समाज सेवा को समर्पित है और उनका पूरा परिवार भी इसी भावना के साथ जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।”

इस गरिमामयी अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। प्रमुख रूप से पूज्य श्री श्री 108 शिवानंद जी महाराज, भाजपा नेत्री मीना शर्मा, विजय भूषण गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अशोक बंसल, अरविन्द चीमा, डॉ. कुंदन राठौर, श्री अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती उषा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती सपना अग्रवाल, महामंत्री शालिनी गोयल, अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष ओम अग्रवाल, कमलेश मित्तल, पंकज मित्तल, अमित जिंदल, सुरेंद्र अदलखा, अशोक गांधी, राजेंद्र गुप्ता, अजय गोयल, संजय गुप्ता सहित अनेक सम्मानित जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन कुशल अग्रवाल द्वारा किया गया।

जैन समाज के अध्यक्ष जय भगवान जैन ने अपने संबोधन में कहा कि “एडवोकेट प्रमोद मित्तल द्वारा किया जा रहा जनसेवा का कार्य समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। यह अभियान न केवल जरूरतमंदों की सहायता कर रहा है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी सशक्त कर रहा है।”
वहीं अन्य वक्ताओं—विजय भूषण गर्ग, डॉ. कुंदन राठौर, ताराचंद अग्रवाल, शालिनी गोयल, उषा अग्रवाल एवं अमित जिंदल—ने भी एक स्वर में कहा कि यह सेवा कार्य वास्तव में मानवता की सच्ची सेवा है और इससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे भी इस प्रकार के सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि समाज में समरसता, सहयोग और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके।

इस अवसर पर भाजपा नेत्री मीना शर्मा ने कहा कि “एडवोकेट प्रमोद मित्तल अत्यंत सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं, जो बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनका यह जनसेवा अभियान समाज के लिए एक आदर्श उदाहरण है।” कार्यक्रम के दौरान मीना शर्मा के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।

अंत में एडवोकेट प्रमोद मित्तल ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह अभियान मेरे लिए केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी और संकल्प है। जब तक समाज में कोई भी व्यक्ति जरूरतमंद है, तब तक यह सेवा निरंतर जारी रहेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस अभियान को और अधिक व्यापक एवं संगठित रूप देकर अधिक से अधिक लोगों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों ने इस जनसेवा अभियान को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक पहल बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान आने वाले समय में और अधिक विस्तार के साथ निरंतर चलता रहेगा तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सभी ने एडवोकेट प्रमोद मित्तल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की कामना की।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर