29.1 C
Rudrapur
Tuesday, May 5, 2026

रुद्रपुर में शहीद राम कुमार आर्या को श्रद्धांजलि, शहादत दिवस पर उमड़ा जनसमूह

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट  रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी स्थित शहीद राम कुमार आर्या पार्क में असम राइफल पूर्वसैनिक कल्याण संघ अखिल भारतीय द्वारा शहीद राइफलमैन राम कुमार आर्या की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए पूर्व सैनिकों और संगठन पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। केरल से संगठन के संस्थापक महासचिव वी.टी. नायर, कोषाध्यक्ष वी.ए. वेनुगोपालन, राजस्थान से वी.जे. थामस तथा हरियाणा से एस.के. दहिया सहित कई पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस मौके पर तिलकराज बेहड़ ने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। वहीं राजकुमार ठुकराल ने कहा कि ऐसे वीर सपूतों की बदौलत ही देश सुरक्षित है और हमें उनके परिवारों के प्रति सम्मान बनाए रखना चाहिए।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि राम कुमार आर्या ने 2 मई 1989 को असम राइफल में भर्ती होकर देश सेवा का मार्ग चुना। प्रशिक्षण के बाद मार्च 1990 में वे 7 असम राइफल के साथ जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में तैनात हुए। 5 मई 1991 को ऑपरेशन रक्षक के तहत काउंटर इंसर्जेंसी अभियान के दौरान उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

कार्यक्रम में शहीद की पत्नी हेमलता देवी ने भी उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ममता रानी, जितेश शर्मा, गौरव खुराना, संजय जुनेजा, सुखदेव हाल्दार, नयन सिंह रावत, खड़ग सिंह कार्की सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर