33.1 C
Rudrapur
Sunday, May 10, 2026

बंगाल में भाजपा की जीत पर रुद्रपुर में मनाया गया जश्न

अवश्य पढ़ें

  • झालमुड़ी बांटकर कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की प्रसन्नता
    रुद्रपुर। पश्चिम बंगाल मे भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे प्रचंड विजय के बाद बंगाल लाखो कार्यकर्त्ता के संघर्ष के प्रणाम स्वरूप प्रचंड विजय हासिल की है तो वही आज पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर व भाजपा की सरकार बनने पर विधायक शिव अरोरा ने मुखर्जी नगर में बंगाली समाज के लोगों व महिलाओं के साथ एक दूसरे को झालमुड़ी खिलाकर खुशी का इजहार किया। विधायक शिव अरोरा ने सभी महिलाओं बुजुर्गों को अपने हाथों से झालमुड़ी खिलाकर इस अकल्पनीय खुशी को इजहार या। विधायक शिव अरोरा बोले बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस की अराजकता व गुंडो से तराई तराई कर चुकी थी जहां आए दिन खुलेआम लोगों की हत्या की जा रही थी। बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को सरेआम सड़कों पर मारा जा रहा था और सामान्य आदमी का जीवन व्यतीत करना कठिन हो गया था उस तानाशाही ममता सरकार के खिलाफ आक्रोश भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचंड जनादेश के रूप में जनता ने दिखाया । विधायक अरोरा ने कहा आज मुखर्जी नगर में कार्यकर्ताओं और बंगाली समाज के लोगों के साथ बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर झालमुरी खिलाकर खुशी का इजहार किया। विधायक बोले देश की जनता का विश्वास नरेंद्र मोदी के साथ है इसलिए देश के अधिकांश राज्यों मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार है उत्तराखंड मे भी पुनः तीसरी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
  • इस दौरान मुखर्जी नगर पार्षद प्रतिनिधि भाजपा महामंत्री राधेश शर्मा, हरीश गाईन, पार्षद कुसुम शर्मा, खोखन साना, बलाई विश्वास, श्यामल, रंग, निरपद सरदार, परितोष मंडल, रवि सरकार, प्रसद मंडल, चंदन प्रजापति, जयराम प्रजापति आदि मौजूद रहें।
- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर