32.1 C
Rudrapur
Friday, May 15, 2026

RUDRAPUR: छह दिवसीय धरने को मिला व्यापक समर्थन, आरक्षण और समान कानून की उठी मांग

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट  रुद्रपुर/दिनेशपुर। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सुखदेव हालदार के नेतृत्व में चल रहे छह दिवसीय धरने को बंगाली समाज के विभिन्न वर्गों का समर्थन मिल रहा है। धरने के छठे दिन वरिष्ठ अधिवक्ता संजय आईस, युवा नेता सुभाष राय, समाजसेवी डॉ. सुभरो चक्रवर्ती समेत कई गणमान्य लोगों ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।

धरना कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के संस्थापक सुब्रत कुमार विश्वास के आह्वान पर किया जा रहा है। आंदोलन के दौरान “आरक्षण हमारा अधिकार—एक देश, एक कानून” का नारा प्रमुख रूप से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने देशभर में समान आरक्षण नीति लागू करने और अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्गों के अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की।

वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन किसी राजनीतिक दल के विरोध में नहीं, बल्कि समानता और संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर किया जा रहा है। वरिष्ठ समाजसेवी शंकर सरकार और बलराम ढाली ने कहा कि जब तक मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरने में युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। समाजसेवी दीपक विश्वास और छात्र नेता भजन ने युवाओं से अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

आंदोलनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकारों से “एक देश—एक कानून” की रूपरेखा पर चर्चा कर समान नीति बनाने की मांग की। उनका कहना है कि राज्यवार असमानताओं को खत्म कर सभी वर्गों को समान अवसर दिए जाने चाहिए।

धरने को स्थानीय नागरिकों का भी समर्थन मिला। कई लोगों ने आंदोलनकारियों को नैतिक और आर्थिक सहयोग प्रदान किया। आयोजकों ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में कानूनी विकल्पों, राज्य स्तरीय समन्वय और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न मंचों से संवाद की रणनीति तैयार की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर