न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। अजय गणपति के निर्देशन में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन रुद्रपुर में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड में पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन के जवानों ने हिस्सा लिया।

परेड के दौरान एसएसपी ने जवानों के टर्नआउट का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को विभागीय अनुशासन एवं कार्यकुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए अनुशासन और जिम्मेदारी बेहद जरूरी है।
इस दौरान जवानों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित दिनचर्या और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन अपनाने की सलाह दी गई। एसएसपी ने कहा कि फिट और सतर्क पुलिस बल ही चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना कर सकता है।
भविष्य की चुनौतियों और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जवानों को शस्त्र संचालन और उनके रख-रखाव संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई।
परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


