36.1 C
Rudrapur
Tuesday, June 2, 2026

उत्तराखंड की प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, गदरपुर में होगा भव्य अवॉर्ड समारोह

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। उत्तराखंड की प्रतिभाओं को सम्मानित करने और उन्हें व्यापक पहचान दिलाने के उद्देश्य से आगामी 13 जून को गदरपुर स्थित अशोका रिसॉर्ट में “आईकॉन ऑफ देवभूमि अवॉर्ड 2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कुमाऊँ केसरी – वॉइस ऑफ माउंटेन्स की ओर से किया जा रहा है।

आयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप फुटेला ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा, खेल, मीडिया, व्यवसाय, महिला सशक्तिकरण और युवा उपलब्धियों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करना है। उन्होंने कहा कि कई प्रतिभाशाली लोग समाज में उत्कृष्ट योगदान देने के बावजूद उचित पहचान से वंचित रह जाते हैं। यह आयोजन ऐसे व्यक्तित्वों को मंच प्रदान करने का प्रयास है।

कार्यक्रम में श्रेष्ठ समाजसेवी, उत्कृष्ट शिक्षक, युवा प्रतिभा, महिला सशक्तिकरण, चिकित्सा सेवा और उद्यमिता सहित विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और योग्यता आधारित रखा गया है, ताकि सम्मान वास्तविक हकदारों तक पहुंचे।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य और संगीत प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजकों का कहना है कि ग्रामीण और छोटे शहरों की प्रतिभाओं को भी इस मंच पर समान अवसर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश शामिल होंगे। वहीं फिल्म अभिनेता वरुण सूरी, अभिनेत्री दिव्या मलिक, मिस यूनिवर्स इंडिया निधि सिंह, समाजसेवी लाल बादशाह, स्वामी शिवानंद, योग गुरु सोहित योगी, योगाचार्य प्रदीप योगी, कैप्टन सौरभ सारस्वत, पूजा शाहीन, उजबा खान, राजकुमार खुराना, नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार राज लुईटेल सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।

आयोजकों ने बताया कि सम्मान समारोह के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक प्रतिभागी अपने कार्यों का विवरण भेजकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9690421600 और 9058002626 पर संपर्क किया जा सकता है।

गदरपुर में आयोजित होने जा रहा यह समारोह उत्तराखंड की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें नई पहचान और प्रोत्साहन देने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर