36.1 C
Rudrapur
Tuesday, June 2, 2026

श्री खाटू श्याम बाबा के भव्य संकीर्तन में श्रद्धालुओ के साथ झूमे भाजपा नेता प्रमोद मित्तल

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। श्री श्याम जी परिवार रुद्रपुर द्वारा आयोजित श्री खाटू श्याम बाबा के भव्य संकीर्तन एवं भजन संध्या में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट अपनी धर्मपत्नी दीपिका मित्तल एडवोकेट के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए तथा श्रद्धापूर्वक बाबा श्याम के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। संकीर्तन के दौरान बाबा श्याम के मनमोहक भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर प्रमोद मित्तल एडवोकेट एवं दीपिका मित्तल एडवोकेट भी श्रद्धालुओं के साथ बाबा के भजनों पर झूमते नजर आए। भक्ति और आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन में देर रात तक श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारों और भजनों में लीन रहे। इस अवसर पर प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने कहा कि खाटू श्याम बाबा की भक्ति श्रद्धालुओं के जीवन में नई ऊर्जा, विश्वास और सकारात्मकता का संचार करती है। बाबा श्याम अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं तथा उनके जीवन से दुख और बाधाओं को दूर कर सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, प्रेम और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने श्री श्याम जी परिवार द्वारा आयोजित इस भव्य संकीर्तन की सराहना करते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते हुए दिखाई देते हैं। जनसेवा, सामाजिक सरोकारों एवं धार्मिक गतिविधियों में उनकी नियमित सहभागिता उन्हें क्षेत्र की जनता से सीधे जोड़ती है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप अग्रवाल, हरि प्रकाश अग्रवाल, प्रवीन गोयल, रमेश जायसवाल, अमन गुप्ता, अमित बंसल, सुनील पचौरी, रुचि जायसवाल, चंदन अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, रामजी मौर्य, हरवीर चौधरी, निखिल चंडोक, जितेंद्र अग्रवाल, कुशल अग्रवाल, सतीश जैन, रिंकू बंसल, राहुल बंसल, श्याम गर्ग, हरीश अरोरा, विकास नारंग, राधेश्याम अग्रवाल, अनुज गुप्ता, नीरज गर्ग, राजीव चावला, युवांश चावला, उमंग गोयल, अनुराग शर्मा, दीपिका मित्तल एडवोकेट, शिखा गोयल, नेहा बंसल, दिव्यांशी पचौरी, संजना धमीजा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की सेवा, भक्ति एवं संकीर्तन में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता प्रमोद मित्तल ने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए बाबा श्याम से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर