38.6 C
Rudrapur
Saturday, June 6, 2026

एमेनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी में हुआ भव्य समापन, कॉर्बेट एफसी ने रचा इतिहास

अवश्य पढ़ें

उत्तराखंड के फुटबॉल खिलाड़ियों का दमखम, विजेताओं पर हुई पुरस्कारों की बारिश

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। एमेनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी* मैदान में उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल लीग 2025-26 का भव्य समापन हुआ। रोमांचक फाइनल में कॉर्बेट एफसी उत्तराखंड ने बाजी मारकर खिताब अपने नाम किया और आई-लीग 3 के लिए क्वालिफाई कर लिया। यह राज्य के लिए गौरव की बात है।फाइनल में कड़ा मुकाबला हुआ। एमेनिटी एफए उपविजेता रही, जबकि एफसी कुमाऊं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री राजीव मेहता, पूर्व अध्यक्ष भारतीय ओलंपिक संघ एवं एशियन फेंसिंग कन्फेडरेशन के महासचिव ने सभी विजेता खिलाड़ियों व टीमों को ट्रॉफी व मेडल वितरित किए। उन्होंने कॉर्बेट एफसी को आई-लीग 3 में शुभकामनाएं दीं और कहा कि उत्तराखंड का फुटबॉल अब राष्ट्रीय मंच पर दस्तक दे रहा है।व्यक्तिगत पुरस्कार इस प्रकार रहे:

बेस्ट प्लेयर: नवीन रावत – कॉर्बेट एफसी

टॉप स्कोरर: पार्वेश बिष्ट

बेस्ट गोलकीपर: रोहित कुमार

इमर्जिंग प्लेयर: आभास एमएस गणेशन

वैल्यूएबल प्लेयर: सोइबाम अर्जुन सिंह

फेयर प्ले अवॉर्ड: मनोज सरकार फुटबॉल क्लबविशेष अतिथि सूबेदार मेजर शैलेंद्र मोहन बिष्ट, GRC लैंसडौन, USFA मानद सचिव अख्तर अली, CFC उत्तराखंड निदेशक सुभाष अरोड़ा व एमेनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी निदेशक निखिल अरोड़ा भी मंच पर उपस्थित रहे। USFA ने आगामी सत्र में महिला लीग शुरू करने की घोषणा की।

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर