43.1 C
Rudrapur
Thursday, June 11, 2026

रक्तदान कर दी स्व. संदीप संधू को श्रद्धांजलि, मानव सेवा का दिया संदेश

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। छात्र नेता स्वर्गीय संदीप संधू की स्मृति में किच्छा रोड स्थित सरकारी ब्लड बैंक में 15वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर दिवंगत संदीप संधू को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

image description

शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि स्वर्गीय संदीप संधू की स्मृति में प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों की सहायता करना है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य लखबीर सिंह लक्खा, पार्षद गौरव खुराना, पार्षद सौरभ शर्मा, जावेद अख्तर, रमित रजवार, प्रकाश गुप्ता, हरपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, चमन लाल, अमन पोपली, चेतन मांगट, अमृत चीमा, संजय ठुकराल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें। 9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर