34.1 C
Rudrapur
Tuesday, June 30, 2026

शक्तिफार्म अस्पताल में लापरवाही पर गिरी गाज, मंत्री सौरभ बहुगुणा के सख्त निर्देश पर डॉक्टर समेत चार कर्मियों का वेतन रोका

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,शक्तिफार्म। सरकारी अस्पताल में रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान कथित लापरवाही का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, 27 जून की रात सड़क दुर्घटना में घायल एक मरीज को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला लगा मिला और ड्यूटी पर कोई भी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। घायल को बाद में उप जिला अस्पताल सितारगंज रेफर करना पड़ा।

मामला सामने आने के बाद मंत्री ने अधिकारियों को तलब कर कड़ी नाराजगी जताई और स्पष्ट कहा कि मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने अस्पताल पहुंचकर जांच की।

प्राथमिक जांच में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर एक महिला चिकित्साधिकारी समेत तीन स्टाफ नर्सों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। साथ ही सभी संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

अस्पताल प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नाइट ड्यूटी व्यवस्था में बदलाव करते हुए नया रोस्टर लागू किया है, जिसमें चिकित्सकों और स्टाफ की क्रमबद्ध तैनाती सुनिश्चित की गई है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर