नेस्ले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सीएसआर के माध्यम से इन गावों को आदर्श ग्रामसभा के रूप मे करेगा विकसित*रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा के प्रयारों से
बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर ।के छ ग्रामसभाओ की बदलेगी सूरत आपको बता दे नेस्ले इंडिया के इंटीग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट( एकीकृत ग्रामीण विकास परियोजना ) के अंतर्गत नेस्ले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने विधायक शिव अरोरा के आग्रह पर 6 ग्रामसभा जिसमे छतरपुर, धर्मपुर मटकोटा, बिंदुखेड़ा, किरतपुर, दानपुर, बागवाला को आदर्श ग्राम बनाने का निर्णय लिया।जिसको लेकर विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर इस महत्वपूर्ण विषय पर पत्रकार वार्ता कर इन गावों को मिलने वाले बुनयादी सुविधा पर जानकारी साझा की।विधायक शिव अरोरा ने कहा पीछे काफ़ी समय से नेस्ले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ वार्ता चल रही थी जिसमे जिला अधिकारी के सहयोग से मेरी विधानसभा के 6 ग्रामसभा को आदर्श ग्रामसभा के तर्ज पर विकसित करने को लेकर नेस्ले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ सहमति बनी थी, जिसके अंतर्गत नेस्ले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी(CSR) के माध्यम से इस कार्य को BAIF डेवलपमेंट रिसर्च फाऊंडेशन के साथ मिलकर इस परियोजना को पूर्ण करेगा ओर जो चार रणनीतिक स्तंभों पर कार्य करेगा पोषण, स्वछता और स्थिरता और सामुदायिक विकास,जिसके अंतर्गत इन प्रत्येक गावों को अपना एक -एक ई डोर टू डोर ई वाहन जिसका मेंटिनेन्स 3 वर्ष तक कार्यादायी संस्था करेगी जो ग्रामीण क्षेत्र मे घर घर कूड़ा कलेक्शन का कार्य करेगा जिससे शहरी इलाकों के तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र के यह गांव स्वच्छ सुंदर नजर आएंगे।विधायक शिव अरोरा ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों के दूर दराज इलाकों मे काफ़ी बार स्ट्रीट लाइट न होने के चलते अंधेरा रहता है इसलिए नेसले कंपनी के माध्यम से प्रत्येक गांव को 40 सोलर लाइट लगवाने का कार्य भी सीएसआर के माध्यम से किया जायेगा जिसके लगाये जाने की शुरुआत दानपुर, किरतपुर क्षेत्र मे की जा चुकी है, इसमें भी 3 वर्ष तक मेंटिनेन्स कार्यवाही संस्था का रहेगा।उन्होंने कहा इसी प्रकार इन गांव के राजकीय प्राइमरी स्कूलों स्मार्ट क्लास रूम डेवलप किये जायेगे जिससे बच्चों को आधुनिक शिक्षा पद्धति के साथ जोड़ने का कार्य किया जाएगा।उन्होंने बताया वही उन गावों के राजकीय इंटर कॉलेज मे साइंस लैब निर्माण व कौशल विकास से जुड़े समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।विधायक ने बताया इन स्कूलों के सौंदर्यकरण, वॉल पेंटिंग व स्कूलों मे ड्रिंकिंग वाटर टेंक( आरो वाटर )की स्थापना जाएगी, जिससे पढ़ने वाले बच्चों को स्वच्छ शीतल जल उपलब्ध हो सके।इसके साथ ही उन सभी गावों मे पार्को के सौंदर्यकरण कार्य को भी नेसले द्वारा किया जाएगा। विधायक ने बताया ग्रामवासियों को न्यूट्रिशन गार्डन किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी जिससे वह अपने आस पास उत्तम बीज के माध्यम से पौष्टिक फल सब्जी को उगा सके।विधायक ने जानकारी दी इन गावों मे जलमीनार यानी जहाँ पानी की कमी है वहा वाटर टेंक लगाने का कार्य किया जायेगा जिससे लोगो को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध हो सके उनके मेंटेनेंस देखरेख 3 साल तक कार्यदायी संस्था द्वारा की जाएगी।विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से नेस्ले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कि यह सरहानीय पहल इसके माध्यम से यह सभी ग्रामसभा आदर्श गांव के रूप में विकसित होने जा रहे हैं जिसमें सभी बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है इसके पहले चरण में हमने छ गांव चिन्हित किये हैं। विधायक ने जानकारी दी उनकी इसी तर्ज पर अन्य बड़ी संस्थाओ से वार्ता चल रही है आगे भी इसी प्रकार अन्य ग्रामसभा को भी इसी प्रकार आदर्श गांव के रूप में विकसित करने का कार्य किया जाएगा विधायक शिव अरोड़ा ने नेस्ले इंडिया प्राइवेट कंपनी द्वारा सीएसआर के माध्यम से किया जा रहे हैं इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की व उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा इस मुहिम से हमारे पिछड़े हुए गांव भी शहर की भाती विकसित गांव की श्रेणी में आ जाएंगे और विकास के कार्यों से कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं रहेगा।इस दौरान नेस्ले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से विशाल गर्ग, छतरपुर प्रधान हरीश भट्ट, धर्मपुर प्रधान दीपक गोस्वामी, बिंदु खेड़ा प्रधान केवल सिंह, किरतपुर प्रधान आशीष यादव,दानपुर प्रधान मनदीप वर्मा,बागवाला प्रधान प्रमोद कुमार, गदरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, भाजपा नेता उपेंद्र चौधरी, मयंक कक्कड़ मौजूद रहे।


