34.9 C
Rudrapur
Saturday, July 25, 2026

गरीब परिवारों की बेटियों ने रचा इतिहास, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बागवाला का बढ़ाया मान

अवश्य पढ़ें

प्रधानाचार्य राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में बागवाला स्कूल की बेटियों ने जेईई मेन्स के बाद पाई सरकारी सीट

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, बागवाला एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के कारण चर्चा में है। सीमित संसाधनों और साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाली दो छात्राओं ने जेईई मेन्स के बाद सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश पाकर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


विद्यालय की छात्रा सृष्टि राजभर का चयन विपिन त्रिपाठी कुमाऊँ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, द्वाराहाट में रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन पाठ्यक्रम के लिए हुआ है, जबकि कल्पना सिंह ने वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, देहरादून में साइबर सिक्योरिटी कोर्स में सरकारी सीट हासिल की है।


दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग, विद्यालय के शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन तथा प्रधानाचार्य राजकुमार चौधरी के प्रेरक नेतृत्व को दिया। छात्राओं ने कहा कि विद्यालय में अनुशासित शैक्षणिक वातावरण, शिक्षकों का व्यक्तिगत मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत बना।
प्रधानाचार्य राजकुमार चौधरी ने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, डिजिटल शिक्षण सामग्री और विभाग द्वारा संचालित ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही विद्यालय के शैक्षणिक एवं भौतिक संसाधनों को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब विद्यार्थियों की उपलब्धियों के रूप में सामने आने लगा है।
उन्होंने दोनों छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और यह साबित करती है कि मेहनत, परिवार का सहयोग तथा विद्यालय का सही मार्गदर्शन मिल जाए तो आर्थिक अभाव भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर