32.4 C
Rudrapur
Monday, July 27, 2026

कलियावाला और खाईखेड़ा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 180 लीटर कच्ची शराब बरामद, दो भट्टियां ध्वस्त

अवश्य पढ़ें

अवैध शराब के खिलाफ जारी रहेगा अभियान महेंद्र सिंह

काशीपुर। अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। सोमवार को माननीय आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में क्षेत्र-03 काशीपुर की टीम ने ग्राम कलियावाला और खाईखेड़ा में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद की तथा शराब बनाने में प्रयुक्त दो भट्टियों को नष्ट कर दिया।आबकारी विभाग को ग्राम कलियावाला में अवैध कच्ची शराब के भंडारण और बिक्री की शिकायत मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए आबकारी टीम ने चरण सिंह उर्फ चिंटू पुत्र गुरदीप सिंह के घर पर दबिश दी, जहां से 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं कुलविंदर सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह के घर की तलाशी में 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।इसके बाद टीम ने खाईखेड़ा क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब के निर्माण में लगी दो भट्टियों को नष्ट कर दिया। मौके पर करीब 9000 किलोग्राम लहन भी नष्ट किया गया। आसपास की तलाशी के दौरान 85 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, जिसके संबंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किए गए।कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक आशीष सिद्दीकी, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश भट्ट तथा आबकारी सिपाही कृष्ण चंद्र, सुमन आर्या, अंजली गोसाईं और नैनिका राणा मौजूद रहे।जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर