
रुद्रपुर, उधम सिंह नगर।प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं से प्रभावित होकर अपनी जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में आज रुद्रपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।एनएसयूआई के प्रदेश सचिव चेतन भट्ट ने कहा कि जिन छात्रों ने अपने सपनों और भविष्य के लिए वर्षों तक कठिन परिश्रम किया, उनकी असमय मृत्यु अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।
उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं पूरे समाज के लिए चिंता का विषय हैं और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा निष्पक्षता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।चेतन भट्ट ने कहा कि छात्र हितों की रक्षा के लिए दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई छात्रों के अधिकारों और न्याय की मांग को लोकतांत्रिक तरीके से लगातार उठाती रहेगी।कैंडल मार्च में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की


