27.1 C
Rudrapur
Tuesday, July 28, 2026

मिशन-2027 के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, 8 अगस्त को हल्द्वानी में गरजेंगे खरगे

अवश्य पढ़ें

खरगे की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटी कांग्रेस, रुद्रपुर में बनी रणनीति

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया उत्तराखंड दौरे के बाद अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge 8 अगस्त को हल्द्वानी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा को मिशन-2027 के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

खरगे के प्रस्तावित दौरे को सफल बनाने के लिए सोमवार को रुद्रपुर के रामपुर रोड स्थित एक निजी होटल में कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।बैठक में हल्द्वानी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने, अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने तथा विधानसभा क्षेत्रवार संगठन को सक्रिय करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभा क्षेत्रवार बैठकें करेंगे। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जनसभा में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि जनसभा स्थल की घोषणा जल्द की जाएगी।बैठक में हाल ही में राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे का भी उल्लेख किया गया। नेताओं ने कहा कि युवाओं और जनसरोकारों के मुद्दों पर पार्टी लगातार जनता के बीच पहुंच रही है और अब मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी जनसभा मिशन-2027 के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगी।बैठक में प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव, विधायक फुरकान अली, विधायक ममता राकेश, विधायक तिलकराज बेहड़, विधायक आदेश चौहान, विधायक गोपाल सिंह राणा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु गावा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी और उत्तराखंड में सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल करेगी।

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर