27.1 C
Rudrapur
Tuesday, July 28, 2026

गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, कलक्ट्रेट पहुंचा गोरक्षा दल का जुलूस

अवश्य पढ़ें

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर सोमवार को गोरक्षा दल, बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रभारी कलक्ट्रेट को सौंपते हुए गोवंश संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।’गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। गोरक्षा दल के विराट आर्य ने कहा कि देश में गोहत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि गोवंश के सम्मान और संरक्षण के लिए गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि अभियान के दूसरे चरण में जिलाधिकारियों के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजे जा रहे हैं।हिंदू जागरण मंच के यशपाल राजवंशी ने कहा कि भारत की पहचान सदियों से गोधन और गोसंस्कृति से जुड़ी रही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी गोसेवा का संदेश देकर समाज को प्रेरित किया था। इसलिए गोवंश की रक्षा के लिए गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के साथ ही केंद्रीय स्तर पर गोसंरक्षण कानून लागू किया जाए तथा केंद्रीय गो सेवा मंत्रालय का गठन किया जाए।इस अवसर पर कनकपुर गोशाला के संचालक पंडित नारद जोशी, दीपक, सौरभ शुक्ला, राधे शुक्ला, ममता जीना, सुधीर कुमार बंसल, आदित्य बंसल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर