27.1 C
Rudrapur
Tuesday, July 28, 2026

रुद्रपुर में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 16 लीटर कच्ची शराब बरामद

अवश्य पढ़ें

बोले आबकारी अधिकारी महेंद्र कच्ची शराब के खिलाफ जिले में अभियान रहेगा जारी

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। माननीय आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में क्षेत्र-01 रुद्रपुर की टीम ने बंडिया भट्टा, किच्छा में छापेमारी की।कार्रवाई के दौरान अभियुक्ता विद्या देवी पत्नी अमर पाल के घर से 500-500 मिलीलीटर क्षमता के 32 पाउच, कुल 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं, विशेष रूप से धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।छापेमारी अभियान का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह ने किया। अभियान में प्रधान आबकारी सिपाही दीपक, संतोष, विकास तथा आबकारी सिपाही राजेंद्र, वीरेंद्र और रोशनी सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर