30.7 C
Rudrapur
Tuesday, July 28, 2026

नगर पंचायत लालपुर में आयोजित कार्यक्रम में सरकार द्वारा नामित तीनों सभासदों ने ली शपथ

अवश्य पढ़ें

बबलू पाल न्यूज प्रिंट लालपुर। नगर पंचायत लालपुर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड सरकार द्वारा नगर पंचायत में नामित तीनों सभासदों—शिव प्रकाश तिवारी, अमनदीप कौर एवं जग्गू सिंह—ने विधिवत शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की उपस्थिति में नियमानुसार तीनों नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलविंदर कौर सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि उत्तराखंड सरकार नगर निकायों को सशक्त एवं जनहितकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नामित सभासदों की नियुक्ति का उद्देश्य नगर के विकास कार्यों को गति देना, आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना तथा प्रत्येक वार्ड के समग्र विकास में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नामित सभासद जनसेवा की भावना को सर्वोपरि रखते हुए नगर पंचायत के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सभी जनप्रतिनिधियों को बिना किसी भेदभाव के जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पारदर्शिता, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तीनों सभासद नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर लालपुर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
नगर पंचायत अध्यक्ष बलविंदर कौर ने नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर पंचायत परिवार में तीन नए सदस्यों के जुड़ने से विकास कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि एकजुट होकर नगर की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सभासद जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए नगर के सर्वांगीण विकास में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम, अधिशासी अधिकारी गीता चंद्रा, सभासद लखविंदर सिंह, सभासद रोहित कुमार कश्यप, सभासद रजनी यादव, अमृत पाल सिंह, राज गगनेजा, चंदा तिवारी, उत्तम तिवारी, उज्जवल तिवारी, मुकेश रावत, राणा प्रताप सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी उपस्थित थे!

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर