शिकायत पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 240 लीटर कच्ची शराब बरामद

अवश्य पढ़ें

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान तेज, आबकारी विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में अवैध कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 240 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। यह कार्रवाई माननीय आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में की गई।जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में अवैध कच्ची शराब की बिक्री संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर, क्षेत्र-04 बाजपुर तथा जनपदीय प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने ग्राम कलियावाला में सघन छापेमारी अभियान चलाया।कार्रवाई के दौरान टीम ने बग्गा सिंह पुत्र जग्गा सिंह के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर के समीप बह रहे नाले के किनारे तथा कलियावाला से गढ़ीहुसैन जाने वाले मार्ग के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई लगभग 240 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।छापेमारी अभियान में आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, असीस सिद्दीकी, उप आबकारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश भट्ट, आबकारी सिपाही सुमन आर्या, कृष्ण चन्द्र, नैनिका राणा, राखी, बलजीत सिंह, रेणुका बोरा एवं अर्चना यादव सहित जनपदीय प्रवर्तन दल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर