राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने थपथपाई जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा की पीठ, संगठन के प्रति समर्पण की सराहना

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के रुद्रपुर दौरे के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा की संगठनात्मक सक्रियता और पार्टी के प्रति लंबे समय से किए जा रहे कार्यों की विशेष रूप से सराहना हुई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के दौरान हिमांशु गाबा ने मल्लिकार्जुन खरगे का हाथ पकड़कर उन्हें मंच तक पहुंचाया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीयता और सहजता का भाव साफ नजर आया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी हिमांशु गाबा के संगठन के प्रति समर्पण और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर किए गए प्रयासों की सराहना की।बताया गया कि हिमांशु गाबा लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद, पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में उनकी भूमिका को कार्यकर्ताओं द्वारा भी सराहा जाता रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने कार्यक्रम के दौरान हिमांशु गाबा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो कार्यकर्ता लंबे समय से संगठन के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करते हैं, वही पार्टी की वास्तविक ताकत होते हैं। हिमांशु गाबा जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला संगठन के प्रयासों की भी सराहना की।राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सार्वजनिक मंच पर जिलाध्यक्ष की पीठ थपथपाए जाने से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिमांशु गाबा की संगठन के प्रति निष्ठा और लगातार सक्रियता का राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा संज्ञान लिया जाना जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है।कार्यक्रम के दौरान हिमांशु गाबा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का रुद्रपुर आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचाना और कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का रुद्रपुर पहुंचने पर आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा हिमांशु गाबा के कार्यों की सराहना से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आने वाले समय में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर